September 20, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

मेले में अवैध वसूली का मामला इस वर्ष फिर आया सामने

0
1005424807
012 013
111 222 333

पर्ची मैं हस्ताक्षर कर पालिका के नाम पर की जा रही है अवैध वसूली

क्या है सच बताएं संबंधित विभाग

नैनीताल। सरोवर नगरी में चल रहे श्री मां नंदा देवी मेले मैं फिर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मेला परिसर के बाहर फड पर बैठे दुकानदारों से धमकाकर रुपए वसूलने का मामला आने से लोगों में रोष है। बता दें पिछले रोज एक कागज की पर्चियां देकर पैसे लिए जाने का मामला सामने आया है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि पर्ची देने वाले लोगों द्वारा पैसे देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और पैसे नहीं देने पर दुकान हटाने की बात कही जा रही है। दुकानदारों के अनुसार, यह वसूली नगर पालिका के नाम पर की जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर पर्चियां किसके आदेश पर काटी जा रही हैं और वसूली के लिए संबंधित लोगों को किस स्तर से अधिकृत किया गया है।
दुकानदारों का कहना है कि यदि यह नगर पालिका की अधिकृत वसूली है तो इसकी स्पष्ट जानकारी और अधिकृत आदेश सामने आना चाहिए। वहीं, यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति पालिका के नाम पर दुकानदारों से धनराशि वसूल रहा है, तो यह गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। लोगों ने
मांग है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच करे, पर्चियों की सत्यता और वसूली की अनुमति की जांच की जाए तथा दुकानदारों को धमकाने की शिकायत भी गंभीरता से ली जाए। जांच में यदि वसूली गलत तरीके से किए जाने की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। हमारे द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल से मामले में बात की तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में भी यह मामला आया है और मेले में फड लगाने वाले गरीब लोगों से पैसे वसूल किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा मैंने इस मामले में ठेकेदार से भी बात की है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर पुलिस में शिकायत दर्ज की जाएगी। ठेकेदार ने कहा है कि उनके द्वारा सिर्फ मेला परिसर मैं जो दुकाने दी गई है उनसे ही वसूली की जा रही है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *