जल जनित रोग प्रकरण:१०१ लोगों का चैकप,६ को किया भर्ती

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीप वर्ती ज्योलीकोट तथा आस पास के क्षेत्रों में जलजनित एवं मौसमी रोगों की रोकथाम तथा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल १०१ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार औषधियों का वितरण किया गया।
जिले की सीएमओ डा.रश्मि पंत के विशेष दिशा निर्देश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में ४६ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस दौरान ३६ लोगों के बलड सैंपल लिए गए जबकि ६९ लोगों की स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग की गई तथा १० लोगों को टेलीकंसल्टेंसी के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श मुहैया कराया गया। गंभीर अथवा आवश्यकता वाले ६ मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया।स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सरियाताल, भल्यूटी व चोपड़ा एवं बेलवाखान में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।




















