सुखाताल विद्युत संस्थान और विद्युत कंट्रोल रूम पाइंस में
मशीनों और औजारों की कर्मचारियों ने की पूजा अर्चना


नैनीताल। सरोवर नगरी में विश्वकर्मा दिवस के मौके पर सुखाताल विद्युत संस्थान और विद्युत कंट्रोल रूम पाइंस में मशीनों और औजारों की पूजा अर्चना की इस दौरान पुजारी नवीन तिवारी जी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई इस मौके पर अवर अभियंता विक्रम सिंह बिष्ट द्वारा पूजा पाठ किया गया इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया विद्युत उप संस्थान में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर गोविंद सिंह फर्त्याल, मुनीश, रमेश चंद्र,गोपाल गिरी गोस्वामी, कंचन जोशी चंदन सिंह बिष्ट दयाल चंद्र आर्य सूरज कुमार भानु पांडे कुंदन सिंह राणा गजेंद्र सिंह राणा दीपू नैनवाल कमलेश रावत प्रदीप पांडे रीवा धार आर्य मनोज कुमार अमित कुमार सिद्धार्थ पूजा अर्चना में शामिल हुए।




















