September 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

कदली वृक्ष के नगर भ्रमण से नगरी मां के जय जयकारों से गूंज उठी

0
1005390721
012 013
111 222 333

भक्तों ने कदली वृक्षों का भव्य किया स्वागत

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री नन्दा देवी महोत्सव के आगाज के दूसरे दिन मंगोली गांव में कदली वृक्ष का विधि विधान के साथ पूजन किया गया तथा कदली के दो पौधे जड़ सहित लिए गए तथा उस भूमि में यशपाल रावत जी द्वारा प्रदत्त 21 पौधे लगाए गए मंगोली में मेहरा परिवार के गणेश सुरेश किशन भीम सिंह भूपेंद्र चंदन भगवत भुवन सपत्नीक आदि शामिल हुए पूजन पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा पूर्ण कराई गई। तत्पश्चात कदली वृक्ष को सुखाताल लाया गया जहां कदली वृक्षों का पूजन सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ,दर्ज़ा राज्य मंत्री शांति मेहरा ,मोहित लाल साह ,सावित्री सनवाल ,विक्रम साह , सभासद लता दफौटी आदि द्वारा कदली का पूजन किया गया। उसके पश्चात कदली वृक्षों को मां वैष्णवी देवी तल्लीताल पहुंचने पर कदली वृक्षों का भव्य स्वागत किया गया और पूजन किया गया । उस दौरान अक्षत डाल कर मां का आशीर्वाद मांगा गया । जिस तरह मां नंदा हिमालय के कण कण में समाई हुई है उसी तरह मां की मूर्ति निर्माण के आधार कदली जिसमें विष्णु ,लक्ष्मी ,शिव के साथ देव गुरु बृहस्पति विराजते है के पहुंचने पर छोलिया, बैंड के साथ जय नंदा सुनंदा के जय कारे से गूंजा और नैनीताल के कण कण में समाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की तथा नंदा स्तुति भजन प्रस्तुत किए तल्लीताल धर्मशाला से प्रारंभ होकर कदली वृक्ष मॉल रोड होते हुए चीना बाबा मंदिर, श्री राम सेवक सभा भवन फिर मल्लीताल बाजार होते हुए मां नयना देवी मंडी परिसर पहुंचा तथा मां नयना देवी की तीन परिक्रमा के साथ परंपरा अनुसार पूजन किया गया । कल लोक पारंपरिक कलाकार मा नंदा सुनंदा की मूर्ति का निर्माण इसी कदली के आधार से करेंगे कदली नगर भ्रमण में सफेद ध्वज आगे तथा लाल ध्वज पीछे रहा। बता दें कदली भ्रमण में मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर , नरेंद्र अजय साह जगाती सरस्वती ,सी आर एस टी , जी आई सी, जी जी आई सी ,सेंट जॉन्स स्कूल ,नैनी पब्लिक स्कूल , रामा मोंटेसरी स्कूल , एस डेल मल्लीताल ,भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ,राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ ,राजकीय प्राथमिक विद्यालय ,उमा लवली नैनी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए और इस पल को यादगार बनाया। कदली के नयना देवी मंदिर पहुंचने पर भक्तों को हलवे एवं आलू का प्रसाद वितरित किया गया । बता दे 1903 से प्रारंभ ये सांस्कृतिक महोत्सव को श्री राम सेवक सभा 1926 से लगातार आयोजित करती आ रही है । आज कदली भ्रमण में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ,दर्ज़ा राज्य मंत्री दिनेश आर्य , एस पी डॉ जगदीश चंद्र ,सी ओ अंजना नेगी ,ने भी कंधा लगाया ।पूरा नैनीताल का माहौल नंदा देवी की जय जयकारो के नारों से गुंजायमान हुआ। इस मौके पर कदली वृक्ष नगर भ्रमण में श्रीराम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह , महामंत्री जगदीश बावरी ,घनश्याम लाल साह ,अशोक साह ,राजेंद्र बिष्ट , बिमल चौधरी ,बिमल साह , भुवन बिष्ट ,, राजेंद्र लाल साह ,देवेंद्र लाल लाह ,घनश्याम जोशी ,हीरा रावत ,आनंद बिष्ट ,एडवोकेट मनोज साह ,प्रदीप जेठी ,पुष्पा सभासद जीनू पांडे ,अंकित चंद्रा ,भागवत रावत ,ललित साह ,,तेज सिंह आदि ,भीम सिंह कार्की ,दिनेश भट्ट , मंजू रौतेला , युवराज ,आनंद बिष्ट , भगवान ,आशु बोरा , गिरीश भट्ट ,, विक्रम साह ,डॉ मोहित , एडवोकेट अजय सिंह बिष्ट , कैलाश जोशी , प्रॉफ ललित तिवारी आदि शामिल रहे ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *