देहरादून से आई टीम ने ज्योलीकोट में पानी के लिए नमूने

नैनीताल । सरोवर नगरी के समीप वर्ती ज्योलीकोट में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पीसीबी द्वारा लिए गये दस नमूनों के फेल होने के बाद बुधवार को उत्तराखंड जल संस्थान के देहरादून से डॉ. विकास कंडारी के साथ आई टीम ने देर शाम करीब दर्जन भर स्थानों में जल नमूनों में की तात्कालिक कलोरिन जांच की गई जिसमें सभी स्थानों पर कलोरिन की मात्रा तय मानकों के अनुरूप मिले जिससे जल संस्थान नैनीताल के लोगों ने राहत की साँस ली।
बता दें उक्त टीम जल नमूनों के गहन परीक्षण के लिए देहरादून ले जाएगी। दूसरी ओर नैनीताल के जल संस्थान के अवर अभियंता रविन्द्र पाठक ने बताया कि पीसीबी द्वारा पानी के नमूनों का एकत्रीकरण बिना किसी विभागीय कर्मचारी की मौजूदगी में लिए गए जिस कारण विभाग इस जांच से संतुष्ट नहीं है। इस टीम में रविन्द्र पाठक, पंकज बिष्ट तथा अनिल जोशी आदि समिलित थे।




















