October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर

0
1005376581
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगोली के स्कूली बच्चों ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

छात्र-छात्राओं को बांटे फल

लिंक मैं क्लिक कर जाने किसके नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

मंगोली/नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती खुर्पाताल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य (मंगोली-गहलना) एवं भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल नैनीताल के मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहरा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगोली के स्कूली बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को ताजे फलों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इसके पश्चात, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मेहरा ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों व आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की गई और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के संकल्प के साथ पुनः वृक्षारोपण किया गया।मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने मुख्यमंत्री धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इएस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच मुकेश मेहरा ने कहा कि” मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव कार्य करने होंगे। साथ ही, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह शिष्टाचार और मर्यादाओं के भीतर रहकर पूरी निष्ठा से करना होगा।” उपस्थित जनसमूह ने भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।इस गौरवमयी अवसर पर विद्यालय के सम्मानित शिक्षकगण, स्थानीय ग्रामीण, भाजपा पदाधिकारी एवं भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *