September 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी

0
1005376378
012 013
111 222 333

फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस ने ट्रॉफी की अपने नाम बना विजेताः

रुद्रपुर नैनीताल। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज, रुद्रपुर में दो दिवसीय प्रतियोगिता कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीएसबी कैंपस, नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का स्थान प्राप्त किया। बता दे
डीएसबी कैंपस, नैनीताल की विजेता टीम के खिलाड़ियों में कमल सिंह बसेड़ा, मोहित रावत, शुभम रावत, मनोज ढैला, सार्थक दफौटी, मोहित बिष्ट, मयंक कुमार, सूरज रौतेला, दीपक बिष्ट, जनक बिष्ट, जितेंद्र हरनवाल, मोहित सिंह खन्नी, पीयूष भट्ट, यश मेहरा, हिमांशु सिंह एवं प्रांजल सिंह सामंत शामिल रहे। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत प्रो. रजनीश पाण्डेय, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गगनदीप, डॉ. अशोक कुमार, श्री अपूर्व बिष्ट एवं अनिता रावत सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *