गणेश चतुर्थी के अवसर पर
आज सुंदरकांड आरती व प्रसाद वितरण हुआ









नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल बाजार क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इस दौरान गणेश भगवान की मूर्ति को स्थापित किया गया है। यह तीन दिवसीय गणेश महोत्सव मैं भक्त पूजा अर्चना कर भक्तिमय मे नजर आ रहे हैं। मुख्य पुजारी बसंत पांडे द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई जा रही है। और इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के भजनों से नगरी गूंज उठी। इस दौरान शहर और देश की खुशहाली के लिए भक्तों ने कामना की है। पूजा अर्चना में विधायक सरिता आर्या और शहर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष तल्लीताल मारुति नंदन शाह और जीएसटी के एसी कमिश्नर प्रकाश त्रिवेदी ने भी बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका सभासद और बप्पा को विस्थापित करने वाली पूर्व पालिका सभासद किरन साह ने बताया 15 सितंबर मंगलवार आज सुंदरकांड , आरती व प्रसाद वितरण और 16 सितंबर बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि मूर्ति विसर्जन शुक्रवार 18 सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल,मनोज साह टोनी, पुष्पा बिष्ट, सभासद गीता उप्रेती, रेखा वर्मा, माया साह, ममता साह, भावना रावत, शैलू उप्रेती, पवन बिष्ट, राजू बिष्ट, दीपक, मीना साह, रिंकी बिष्ट, आयुष भंडारी, हर्षित बिष्ट, रानेश्वर साह, आदि मौजूद थे।




















