September 14, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

आयोजक संस्था श्री राम सेवक सभा ने आगामी नंदा देवी महोत्सव मेल को लेकर की प्रेस वार्ता

0
1005352044
012 013
111 222 333

लिंक में क्लिक कर जाने पूरा कार्यक्रम खबरों में

नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार श्री राम सेवक सभा सभागार में आगामी 16 सितंबर से आयोजित होने वाले मेले को लेकर की जा रही तैयारीयो के बारे में जानकारी दें इस दौरान महामंत्री जगदीश ने बताया की श्री नन्दा देवी महोत्सव’ के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मेले का अगाज होगा 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को साझा किया। बताया कि 16 सितंबर को महोत्सव का उद्घाटन होगा और कदली वृक्ष लेने भक्तों का दल मंगोली जाएगा। 17 सितंबर को कदली वृक्ष का सूखाताल व तल्लीताल वैष्णव देवी मंदिर में स्वागत पूजन के पश्चात विशाल जुलूस के साथ कदली वृक्ष का नगर भ्रमण कराया जाएगा। 18 सितंबर को मूर्ति निर्माण शुरू होगा और इसी दिन दोपहर में स्कूली बच्चों की क्विज व लोकगीत प्रतियोगिता होगी। 19 सितंबर (नन्दा अष्टमी) को ब्रह्म मुहूर्त में प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात कपाट खोल दिए जाएंगे। और श्रद्धालुओं के लिए पूजन शुरू होगा।

महोत्सव के तहत 19 से 22 सितंबर तक प्रतिदिन

सायं 6:30 बजे पंचआरती, प्रसाद वितरण, देवी पूजन, देवी भोग के साथ-साथ राम सेवक सभा प्रांगण और तल्लीताल डांट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 सितंबर (नवमी) को दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और कन्या पूजन होगा, जबकि 21 सितंबर को डी०एस०ए० मैदान में दोपहर 1 बजे से महाभंडारा आयोजित किया जाएगा। 22 सितंबर को सुंदरकांड, नन्दा चालीसा और सायं 7 बजे नैनी झील में दीपदान का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को देवी पूजन के बाद दोपहर 12 बजे नगर भ्रमण पर भव्य डोला निकलेगा और सायं ठंडी सड़क नियर पाषाण देवी मंदिर के पास मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस वर्ष स्कूली बच्चों की झांकी, छोलिया दलों और स्थानीय कलाकारों के अलावा स्थानीय महिलाओं का ‘झोड़ा’ मुख्य आकर्षण रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, प्रो. ललित तिवारी, राजेंद्र लाल साह, आनन्द बिष्ट, कमलेश ढौंडियाल, मोहित साह, देवेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, , हरीश राणा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं सोमवार हुई मूसलाधार वर्षा के बाद नंदा देवी महोत्सव की तैयारीयो ने पोल खोल दी हैं। वर्षा के चलते पूरा ग्राउंड में पानी भर गया जिसको देखकर एसडीएम नवाजिश खलिक का पारा चढ़ गया। और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा मेला प्रारंभ होने से पूर्व बजरी डालने के निर्देश दिए हैं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *