डीडीहाट में चल रहे गणेश महोत्सव के शुभारंभ पर
आरसीसी कंपनी के संचालक राजेंद्र व कलावती चूफाल ने
पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए किया पौधारोपण


डीडीहाट नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 791वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 791वे दिन पौधारोपण से महोत्सव को जोड़ते हुए डीडीहाट में चल रहे गणेश महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर आरसीसी कंपनी के संचालक राजेंद्र चूफाल व कलावती चूफाल ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण किया। राजेंद्र चूफाल ने कहाकी महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर पौधारोपण से जुड़ना महान कार्य है ।अब वह इस पौधे को उचित स्थान पर रोपित करेंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चूफाल ,जिला पंचायत सदस्य कमला चूफाल, लीलावती गुरु रानी, किरण चूफाल, गीता चूफाल, दीपक चूफाल, पंकज चूफाल, पृथ्वीराज चूफाल, पल्लवी, हयात सिंह चूफाल ,निरंजन चूफाल, पंडित पंकज जोशी, कथावाचक राजेंद्र तिवारी, प्रवीण कन्याल, मोहन सिंह, प्रदीप कन्याल जगदीश कन्याल, सौरभ शाह, कमलेश, नरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।




















