हनुमान अंश की निर्मात्री अनुप्रिया नागर ने किए कैंची धाम के दर्शन

नैनीताल कैंची धाम । देश विदेश में चर्चित फि ल्म हनुमान अंश की २१ वर्षीय युवा निर्मात्री अनुप्रिया नागर ने परिजनों और सहयोगियों के साथ श्री कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ लंदन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल भी मौजूद रहे।
अनुप्रिया ने कैंची धाम और बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की। दर्शन के बाद अनुप्रिया ने नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से भी शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने फिल्म की सफलता, उसकी विषयवस्तु और उद्देश्य की जानकारी साझा की। इस अवसर पर फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था और संस्कारों के साथ बाबा नीब करौरी महाराज की महिमा को जन.जन तक पहुंचाने के प्रयास पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अनुप्रिया तथा उनके परिजनों और सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सममानित भी किया तथा फिल्म की सफलता और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कैंची धाम देश.विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है।




















