सैनिक स्कूल मे एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया पौधारोपण

नैनीताल । सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता के दिशानिर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी बिष्ट व कर्मचारी रविन्द्र के मार्गदर्शन पर स्वयंसेवकों द्वारा रुकुट क्षेत्र के आसपास वृहद पौधरोपण कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा जन जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रवीन सती व वरिष्ठ शिक्षक आलोक कुमार ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी बिष्ट ने स्वयंसेवियों को पौधरोपण की महत्ता बतायी। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करने के साथ ही उनकी सुरक्षा किया जाना भी बेहद जरुरी है। कहा कि स्वयं पौधरोपण करने के साथ ही दैनिक जीवन में लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाना जरू री है।




















