September 13, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888
1005339483
012 013
111 222 333

श्री नंदा देवी महोत्सव की तैयारी को लेकर भी बैठक

नैनीताल सरोवर नगरी में प्रतिष्ठित श्री राम सेवक सभा भवन में श्री नन्दा देवी महोत्सव में युवाओं के सकारात्मक सहयोग एवं कार्यों के संदर्भ में बैठक संस्था के अध्यक्ष मनोज शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि युवाओं का महोत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका है युवा शक्ति संस्कृति की वाहक तथा सकारात्मक ऊर्जा से पूर्ण होती है । जगदीश बावरी ने कहा कि जिन्हें जो काम दिया जाएगा वो उससे बेहतरी से करेंगे । नंदा देवी हमारी कुलदेवी ,राजराजेश्वरी है जो हमें नव ऊर्जा प्रदान करती है। महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी के सहयोग की आकांक्षा सभा ने की है। इस मौके पर बैठक में अशोक साह ,बिमल चौधरी ,भुवन बिष्ट , राजेंद्र लाल साह ,दीपक सह , आशू बोरा ,रोहित सह ,हरीश राणा , अतुल साह ,गोधन सिंह सहित आशीष ,नवनीत , अभिनव ,पवन ,युवराज , कारण ,पवन , हरीश ,गौरव , हितेश ,चिराग , गौरव ,मयंक ,विश्वकेतु , मोहित ,हिमांशु , मयंक ,सागर , संतोष बिष्ट आदि शामिल रहे । सभी युवा वर्ग अपने परिचय पत्र के साथ सेवा एवं सहायता हेतु उपलब्ध होंगे । चरण पादुका समिति ,भंडारा ,प्रसाद वितरण , में उनकी भूमिका महत्व पूर्ण होगी। बैठक का संचालन जगदीश बावरी ने किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *