October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर

0
1005339053
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कार्यकर्ताओं ने की बैठक

16 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा महोत्सव होगा अयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर पूजा समिति और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई। इसमें महोत्सव को सुचारू, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।बैठक में पंडाल निर्माण, मूर्ति निर्माण ,सजावट, विद्युत व्यवस्था, और प्रसाद वितरण जैसी मुख्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग कार्यकर्ता टीमों का गठन किया गया है। पूजा के दिनों में संध्या आरती के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई।बैठक के अंत में समिति के अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की। बैठक में उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महामंत्री उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सुरेश चंद्र चौधरी, विनोद चंद्र पंत, पवन व्यास, सावित्री सनवाल, अक्षय अग्रवाल, आलोक चौधरी ,दिनेश भट्ट, मनोज सिंह बिष्ट ,केस अधिकारी ,मनोज सिंह बिष्ट, सौरव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *