September 12, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

सेवा संकल्प अभियान की मंडल कार्यशाला हुई संपन्न

0
1005328415
012 013
111 222 333

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा

नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, संघर्ष और सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर आज भवाली मंडल में मंडल कार्यशाला स्प्रिंग बूट होटल रामगढ़ रोड में आयोजित की गई।कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय मनोज पाठक जी एवं विधायका सरिता आर्य जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने की। मुख्य वक्ता मनोज पाठक ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 11 कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियावनन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी रघुवर दत्त जोशी, कार्यक्रम संयोजक अमित पांडे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेमचंद आर्या, जुगल मठपाल, लवेंद्र, संजय वर्मा, सहित मंडल के पदाधिकारीगण, मोचौ के अध्यक्ष व पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, नामित सभासद सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *