भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने दर्जा राज्य मंत्री
देवेन्द्र सिंह ढैला से मुलाकात कर किया स्वागत
खुरपा ताल में भीमताल ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट से भी की मुलाकात








नैनीताल।सरोवर नगरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल क्लब में देवेन्द्र सिंह ढैला दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया इस दौरान वह सेवा संकल्प मंडल कार्यशाला मैं भी सम्मिलित हुए। उसके पश्चात वह खुरपा ताल में भीमताल ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट एवं ग्राम प्रधानों से मुलाकात की है। फिर बहुत सीधे भीमताल ब्लाक के घटगड में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या एवं मुख्य मार्ग को गांव से जोड़ने वाली समस्या के बारे में बताया जिससे डॉ आर्य आश्वासन दिया वे जल्दी ही अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करेंगे। फिर क्षेत्र में लोगों के साथ बैठक कर लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया लिंगाधार में जनसंपर्क किया। इस मौके पर सुरेश उप्रेती मंडल अध्यक्ष,ललित नेगी किसान मोर्चा अध्यक्ष,सुंदर बिष्ट मंडल आई टी संयोजक ,नीरज बिष्ट युवा मोर्चा ग्रामीण महामंत्री,गोपाल बिष्ट पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य,राम सिंह पाण्डे गांव बूथ अध्यक्ष ,पूरन सिंह राना देवी , महेंद्र सिंह बूथ अध्यक्ष,धन सिंह बूथ अध्यक्ष सौड, पुष्कर सिंह बिष्ट,रजत बिष्ट,रिया बिष्ट,रीना अधिकारी,चंदन अधिकारी,प्रीती अधिकारी, महेंद्र अधिकारी,गंगा सिंह बिष्ट,हंसा बिष्ट,बिमला देवी ,माया बिष्ट,राम सिंह, चम्पा बिष्ट,माधो सिंह,नीमा देवी ,पूरन जोशी, सनी कुमार ,आयुष ,दीपक कुमार, नीतिन कुमार आर्य से मुलाकात की है।




















