न्याय पचांयत थपलिया महरा गांव में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नैनीताल भीमताल। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल के प्रांगण में न्याय पचांयत थपलिया महरा गांव का खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुखय अतिथि दुर्गा दत्त पलाडिया और विशिष्ठ जितेंद्र चनौतिया, हेमा पाण्डेय आदि अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही प्रतियोगिता की शुरुआत मुखय अतिथि दुर्गा दत्त पलडिय़ा और प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप कोहली द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुई इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र.छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई और जिससे पूरा माहौल खेल भावनाओं से सरोवर हो गया।फिर महाकुंभ के दौरान एथलेटिकस दौड़, लंबी कूद ऊंची कूद, गोला फेंक व चक्का फेंक, कबड्डी खो. खोए और मुर्गा झपटए खेल स्पर्धाए का आयोजन किया गया । ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्र के खिलाड़ीयों ने जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय के प्राधाचार्य व मुख्य अतिथि ने जी ने उपस्थित खिलाडिय़ों को छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल महाकुंभ युवाओं की जमीन स्तर से आगे बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तक ले जाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है उन्हें सभी खिलाडिय़ों को खेल को पूरी खेल भावना व अनुशासन के साथ खेलने का आह्वान किया। दौड में विजय प्रथम कमल द्वितीय, हर्षित तृतीय रहे।




















