September 12, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

प्रतिष्ठित बिशप शॉ इण्टर कॉलेज में

0
1005319630
012 013
111 222 333

नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में
डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल एवं राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (एनआईएसडी), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में बिशप शॉ इण्टर कॉलेज, नैनीताल में विद्यालयी स्तर पर नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 110 प्रतिभागियों, जिसमें विद्यार्थी एवं शिक्षक सम्मिलित रहे ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन महानिदेशक, डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम निदेशक सुश्री रागिनी तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं सी.जी.जी., अकादमी द्वारा एनआईएसडी के सहयोग से विभिन्न विद्यालयों में किए जा रहे नशा-निवारण संबंधी प्रयासों की जानकारी दी। डॉ. किरण तिवारी, सहायक प्राध्यापक, कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे की रोकथाम में विद्यालयों की भूमिका, मादक पदार्थों के दुरुपयोग, साथियों के दबाव एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवेदीकरण प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा ट्रेनिंग गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न स्लोगन बनाए गये एवं नशे से दूर रहने तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *