September 12, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

राजकीय इंटर कॉलेज, भूमियाधार में

0
1005316490
012 013
111 222 333

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

भूमियाधार नैनीताल। राजकीय इंटर कॉलेज, भूमियाधार में आज एक गरिमापूर्ण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं विद्यालय के संरक्षक श् हरीश लाल साह ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप सूट प्रदान कर सम्मानित किया।

कक्षा 12 के अभिषेक कुमार, इशिका, इशिका-2, मानसी-1, मानसी-2 एवं पलक तथा कक्षा 10 की प्रियाशी आर्या, रितिका एवं कनिका को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य त्रिभुवन अग्रगामी सहित विद्यालय के शिक्षक नारायण सिंह मेहरा, दीप चंद्र हरबोला, विजय सिंह अधिकारी, प्रमोद कुमार तेवारी, कृष्ण चंद्र जोशी, प्रयाग दत्त सोराड़ी, हरीश पंचवाल, आनंद सिंह बिष्ट, प्रियंका पांडे एवं प्रियंका उप्रेती उपस्थित रहे। कार्यालय कर्मी पूरन चंद्र व दिनेश ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से हरीश लाल साह को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। उनके द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप किया गया यह सम्मान विद्यालय के लिए प्रेरणादायी पहल रहा।
समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देना तथा उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अपने उज्ज्वल भविष्य की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *