September 10, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

गुरुद्वारा सिंह साहिब में इमरजेंसी गेट बनाने को लेकर

0
1005302915
012 013
111 222 333

पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने जताया विरोध हुई तीखी बहस और नोकझोंक

नैनीताल। सरोवर नगरी का प्रतिष्ठित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के इमरजेंसी गेट को लेकर गुरुवार को सभा के पदाधिकारियों और नगरपालिकाध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के बीच तीखी बहस हो गई। मामला गोवर्धन हॉल के मुख्य द्वार के समीप गुरुद्वारा परिसर के लिए प्रस्तावित नए गेट और रास्ते को लेकर है।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव अमनप्रीत सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से गुरुद्वारा परिसर के लिए करीब चार फीट चौड़ा इमरजेंसी गेट बनाए जाने को लेकर मेजरमेंट की गई थी। इसी दौरान नगरपालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर गेट बनाए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा सभा का पहले से इमरजेंसी गेट था, जिसे सेवा समिति की ओर से बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि सभा की मांग है कि या तो पुराना गेट खोल दिया जाए या फिर प्रस्तावित नया गेट बनाने दिया जाए। किसी का रास्ता बंद करना उचित नहीं है।
अमनप्रीत सिंह ने गोवर्धन हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ आयोजनों में तेज आवाज में डीजे बजाने के साथ शराब का सेवन किया जाता है और शराब की बोतलें व सिगरेट आदि गुरुद्वारे परिसर में फेंकी जाती हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर और गुरुद्वारे के समीप इस तरह की गतिविधियां उचित नहीं हैं। कई बार समिति से शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का निस्तारण नहीं होने पर सभा प्रशासन से शिकायत करेगी। सेवा समिति गोवर्धन हॉल के उपाध्यक्ष दीपक गुरुरानी ने कहा कि गुरुद्वारे के लिए मुख्य द्वार के समीप गेट बनने से हॉल में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने अनुरोध किया कि गुरुद्वारा परिसर का गेट दूसरी ओर से बनाया जाए, ताकि आवागमन बाधित न हो। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति और उचित व्यवस्था के माध्यम से दोनों पक्षों की समस्या का समाधान किया जा सकता है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *