September 10, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

प्रतिष्ठित सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज के स्थापना दिवस पर

0
1005282219
012 013
111 222 333

कार्यक्रम की थीम संस्कृति 2026 : “मोज़ेक – हर टुकड़े का अपना महत्व” रहा

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज के स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘संस्कृति 2026’ का आयोजन का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर टॉम्सी, प्रबंधक सिस्टर जोसेलीन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बता दे शुभारंभ बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम “मोज़ेक – हर टुकड़े का अपना महत्व” रही, जो एकता, विविधता और प्रत्येक व्यक्ति के योगदान की महत्ता को दर्शाती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिस्टर दीपा सी.जे. रहीं, जो कॉन्ग्रिगेशन ऑफ जीसस की दिल्ली प्रोविंस की प्रोविंशियल सुपीरियर हैं। एक अनुभवी शिक्षाविद् और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में उन्होंने शिक्षा एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शुभारंभ के पश्चात प्रार्थना नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सिस्टर टॉम्सी ने अपने संबोधन में एकता, सहयोग और मिल-जुलकर आगे बढ़ने के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का सदुपयोग करने और एक-दूसरे का साथ देने के लिए प्रेरित किया। स्थापना समारोह में छह विद्यालयों—सेंट जोसेफ्स कॉलेज, बिड़ला विद्या मंदिर, लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल, सनवाल स्कूल, मोहन लाल शाह बाल विद्या मंदिर तथा सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज—ने भाग लिया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नृत्य, भाषण एवं भूमिका-अभिनय, सामूहिक वाचन, नाटिका, बैंड, क्विंट हर्डल्स और डॉक्यूमेंट्री जैसी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसका अतिरिक्त कविता लेखन, स्लोगन लेखन एवं सुलेख, मोज़ेक कला और क्विज़ जैसी ऑफ-स्टेज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और विचारों को अलग-अलग माध्यमों से प्रस्तुत करने का अवसर दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए कला, संगीत, रंगमंच, साहित्य, पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल टीम में मिथिलेश पांडे, हरीश सिंह राणा, सुप्रिता साह, डॉ. रवि जोशी, डॉ. हरि प्रिया पाठक, गोपेश सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, डॉ. पूनम बिष्ट, डॉ. अलंकार महतोलिया, डॉ. रीना सिंह तथा निधि छिमवाल शामिल रहे। सभी निर्णायकों के अनुभव और विशेषज्ञता ने प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन को और अधिक सार्थक बनाया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत, रचनात्मकता और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहन लाल शाह बाल विद्या मंदिर उपविजेता रहा। दोनों विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की अतिथियों और सभी लोगों ने सराहना की समारोह के समापन अवसर पर प्रधानाचार्या सिस्टर टॉम्सी ने सभी सहभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों आपका स्वागत कर आभार व्यक्त किया। और सफल कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थापना दिवस को ‘संस्कृति 2026’ विद्यालय का एक यादगार उत्सव रहा। इसने अपनी थीम को सार्थक करते हुए यह संदेश दिया कि जैसे मोज़ेक का हर टुकड़ा मिलकर एक सुंदर चित्र पूरा करता है, वैसे ही प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक और प्रतिभागी का योगदान मिलकर एक सफल और यादगार समारोह बनाता है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *