केंद्र व राज्य सरकार की नाकामी के चलते महंगाई आसमान छू रही : कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट

भवाली नैनीताल। भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकारों की नाकामी के चलते महंगाई आसमान छू रही है। यही हाल रहा तो देश कि जनता दाने दाने को मोहताज हो जाएगी I यह बात कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने कही I उन्होंने ने यहाँ पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एक ओर तो जी डी पी बढ़ने का दवा कर रही है दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही है I देश में बेरोजगारों कि फौज खड़ी होते जा रही है , पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में लगाम लगाने में सरकार असफल है गन्ना उत्पादन में देश अग्रणीय होने के बावजूद चीनी की कीमत आसमान छू रही है I दूध , दाल, सब्जी, व अन्य तरह के खाद्य पदार्थ में लगातार हो रही मूल्यों मे वृद्धि से आम जनता परेशान है।युवाओं में असंतोष है। नक़ल माफिया हावी हैं घूस खोरी चरम पर है ऐसे में कैसे देश का भला होगा ? भगवान ही मालिक है। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से सरकार कि हर नाकामी का पर्दाफास करने का आह्वान किया तथा जनता से कांगेस कि आवाज में आवाज मिलाने कि अपील करते हुए जागरूक रहकर देश के हालत में सुधार लाने का प्रयास करने को कहा।




















