October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1005254782
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जलजनित बीमारी के कारण 16 वर्षीय किशोर एवं 26 वर्षीय महिला के असामयिक निधन की अत्यंत दुखद: विधायक सरिता

नैनीताल सरोवर नगरी के समीपवर्ती ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारी के कारण 16 वर्षीय किशोर एवं 26 वर्षीय महिला के असामयिक निधन की अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई। जिस पर विधायक सरिता आर्या ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा दुःखद घटना से मन बेहद व्यथित है। एक परिवार ने अपना होनहार बेटा खोया है, वहीं दो मासूम बच्चियों के सिर से उनकी मां का साया उठ गया। इस अपूरणीय क्षति की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में असीम धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें। मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। विधायक सरिता आर्य ने
क्षेत्र में जलजनित बीमारी से प्रभावित लोगों के उपचार एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही दिए गए हैं। प्रभावित लोगों के उपचार की लगातार जानकारी ली जा रही है और अस्पताल जाकर उनका हालचाल भी लिया गया है। जनता की सुरक्षा और बीमारी की रोकथाम के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे, उन्हें प्राथमिकता के साथ शीघ्र उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *