श्री मां नंदा देवी महोत्सव दुकानों का ठेका ९६.७० लाख रुपये में छूटा ठाकुर इंटरप्राइजेज के नाम

नैनीताल । नैनीताल में १६ सितंबर से होने वाले श्री मां नंदा देवी महोत्सव के हेतु ठेका ठाकुर इंटरप्राइजेज के नाम पर छूटा। अधिकतम निविदा के मुताबिक यह ठेका ९६.७० लाख रुपये में छूटा। इस ठेके तकनीकी निविदा खुलने के बाद लगी आपत्ति के क्रम में वित्तीय निविदा नहीं खुल पा रही थी। विधिक व अन्य राय के बाद शनिवार को पालिका ने ठेका खोल दिया। इसमें कुल पांच निविदाएं पड़ी थी जिसमें से एक में पेपर कम थे जबकि दो तकनीकी निविदा में असफल रही। ठाकुर इंटरप्राइजेज की ओर से ९६.७० लाख रुपये की निविदा भरी थी जबकि आयुष इंटरप्राइजेज टिहरी की ओर से ९४.५० लाख रुपये की निविदा भरी थी।




















