October 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हर्मिटेज भवन में   कुविवि परिवार ने दी कुलपति प्रो. रावत को भावपूर्ण विदाई

0
1005181561
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में  कुलपति प्रो.(कर्नल) दीवान सिंह रावत के कार्यकाल की पूर्णता के अवसर पर सोमवार को उनके सममान में हर्मिटेज भवन में गरिमापूर्ण एवं भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।

बता दें समारोह में विश्वविद्यालय के गुरुजनों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों व विद्यार्थी, पूर्व छात्र तथा विभिन्न स्कूलों के गुरुजन एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित लगभग ३०० लोगों ने प्रतिभाग किया।समारोह का शुभारंभ कुलपति प्रो.(कर्नल) दीवान सिंह रावत, प्रभारी कुलसचिव एवं परिसर निदेशक के मंचासीन होने के साथ हुआ। प्रभारी कुलसचिव द्वारा स्वागत उद्बोधन के पश्चात विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति के सममान में साइटेशन प्रस्तुत किया गया। साइटेशन में प्रो. रावत के कुमाऊँ विश्वविद्यालय के साथ विद्यार्थी, विद्वान एवं कुलपति के रूप में रहे विशिष्ट संबंध तथा उनके कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय में अनुसंधान, नवाचार व शैक्षणिक एवं अनुसंधान अवसंरचना, छात्र सुविधाओंए डिजिटल एवं पुस्तकालय संसाधनों व कौशल विकास तथा संस्थागत सहयोग के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को रेखांकित किया गया।
समारोह में श्रीमती शांति मेहरा, श्री अरविंद पडिय़ार, प्रो. संजय पंत, प्रो. वीना पांडे तथा डॉ. लक्ष्मण रौतेला तथा  छात्र संघ अध्यक्ष करण सती ने अपने संबोधनों में प्रो. रावत के कार्यकाल एवं विश्वविद्यालय के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि एक पूर्व छात्र के रूप में अपनी ही अल्मा मेटर के कुलपति के रूप में सेवा करना प्रो. रावत की शैक्षणिक यात्रा का विशिष्ट और गौरवपूर्ण अध्याय है।अपने संबोधन में माननीय कुलपति प्रो.रावत ने
ने विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय से उनका संबंध विद्यार्थी जीवन से ही रहा है और कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय की सेवा करना उनके लिए विशेष सममान का विषय रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रो. रीतेश साह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *