October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राहुल गांधी के कथित विवादित बयानों के विरोध में

0
1005177005
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदर्शन कांग्रेस का पुतला दहन कर कार्रवाई की मांग

नैनीताल। सरोवर नगरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दलित समाज को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक एवं जातिगत बयानों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा नैनीताल द्वारा सोमवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत बेदी जी एवम् नामित सभासद श्री मनोज पवार जी, के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे पंत पार्क, मल्लीताल में भाजपा कार्यकर्ता एवं अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी एकत्र हुए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कथित बयानों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि दलित समाज के सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले किसी भी वक्तव्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं से अपने वक्तव्यों के प्रति जिम्मेदार रहने की अपील की।
इस अवसर पर श्री अरविंद पड़ियार जी ने राहुल गांधी के कथित विवादित बयानों की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले वक्तव्यों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं सभी वर्गों के सम्मान को बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। बता दे कार्यकर्ताओं ने पंत पार्क पर कांग्रेस का पुतला दहन किया और मल्लीताल कोतवाली में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यहां थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए राहुल गांधी के कथित आपत्तिजनक बयानों की जांच कर एफआईआर दर्ज करने एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री संतोष कुमार, गौरव हार्पर (महामंत्री), भारत सिंह मेहरा (विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक), विक्रम राठौर, नामित सभासद आनंद बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह, रश्मि सिराला, नन्दा देवी, आद्या जायसवाल, (युवा मोर्चा), किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, भूपेंद्र बिष्ट, कमल जोशी (IT संयोजक), भूपेंद्र बिष्ट, कमल जोशी, (किसान मोर्चा), विजय कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा जी, प्रदीप कुमार, रोहित भाटिया, कृष्ण कुमार शर्मा एवं विश्वकेतु वैद्य संजय, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *