October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एस एस सनूकर क्लब द्वारा आयोजित फाइनल स्नूकर मुकाबले में

0
1005176340
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य अतिथि समाजसेवी शीलू कुमार रहे मौजूद

नैनीताल। सरोवर नगरी में एस एस सनूकर क्लब द्वारा आयोजित फाइनल स्नूकर टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि शीलू कुमार मौजूद रहे। इस दौरान आयोजकों उनका स्वागत किया गया इस दौरान शीलू कुमार ने क्लब के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं खिलाड़ियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की पहचान है। युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की।
उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ें, अपनी प्रतिभा को निखारें और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नैनीताल और उत्तराखंड का नाम रोशन करें।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि “युवा आगे बढ़ेंगे, तभी हमारा क्षेत्र आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *