सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित श्री साईं मंदिर स्थापना दिवस पर
विधायक सरिता सहित भक्तों ने दर्शन कर किया प्रसाद ग्रहण
उत्तराखंड की समस्त जनता के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की









नैनीताल। सरोवर नगरी के मल्लीताल स्थित शेरवानी क्षेत्र में श्री साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर विधायक सरिता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन-पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है। इस अवसर विधायक सरिता ने नैनीताल विधानसभा सहित उत्तराखंड की समस्त जनता के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। बाबा साईं की कृपा और आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे, यही प्रार्थना है। और आगामी 2027 में भी जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो, ऐसी कामना के साथ क्षेत्रवासियों की सेवा और नैनीताल विधानसभा के विकास के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प किया है। इस मौके पर पूजा अर्चना में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, सभासद ललिता दफौटी, सपना बिष्ट, भगवत रावत, गजाला कमाल, राकेश पवार, रमेश प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, ईओ नैनीताल एवं भीमताल, भारत सिंह मेहरा (विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक), कमल जोशी (आईटी संयोजक), संतोष कुमार सहित अनेक श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भंडारे में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य जारी है।




















