August 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

चीनी के बढ़ते दामों व महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने

0
1005123174
012 013
111 222 333

बिना चीनी की चाय पिलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध दर्ज

नैनीताल। सरोवर नगरी में पंत पार्क पर चीनी के बढ़ते दामों व महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस, नैनीताल ने नगर अध्यक्ष बंटू आर्य के नेतृत्व में आमजनों,राहगीरों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना चीनी की चाय पिलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया। नगर अध्यक्ष बंटू आर्या ने कहा कि बेतहाशा बढ़ते चीनी के दामों ने चाय, मिठाई,प्रसाद आदि का स्वाद फीका किया ही साथ ही गरीब व आमजन की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों ने कहा कि चीनी,खाध तेल, चावल,दाल,गुड़ जैसे रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि ने गरीब व मध्यवर्ग की कमर तोड़ दी है, साथ ही आने वाले त्यौहारी सीजन का माहौल भी फीका कर दिया है।
उपस्थित सभी लोगों ने सरकार से बढ़ती ही महंगाई पर तुरंत लगाम लगाने की मांग करी।इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार,जिला उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक,मनमोहन सिंह कनवाल,व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,जिला सचिव कैलाश अधिकारी,महिला कांग्रेस कि नगर मिडिया प्रभारी लता तरुण,नगर महामंत्री भय्यू सती,पूर्व सभासद दीपक कुमार, योगेश साह,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पवन जाटव,नगर सचिव नफीस अहमद,छात्रसंघ महासचिव आयुष आर्या,अभिषेक मौर्या,डीएसबी परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रत्याशी शुभम कुमार आदि उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *