October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हिमालय संग्रहालय में गिर्दा एव प्रताप भैय्या के स्मृति दिवस के अवसर पर

0
1005075328
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

इन दोनो महान विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रदर्शनी हुई आयोजित

रैली निकालकर गिर्दा के जनगीतों को गाकर स्मृति दिवस पर किया गया नमन

नैनीताल। सरोवर नगरी में हिमालय संग्रहालय में गिर्दा एव प्रताप भैय्या के स्मृति दिवस के अवसर पर इन दो महान विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रदर्शनी आयोजित की गयी। बता दें यह प्रदर्शनी 31अगस्त तक जारी रहेगी। उनकी याद में क्रांति चौक तल्लीताल से माल रोड होते हुए सीआर एस टी इंटर कॉलेज तक रैली निकालकर उनके प्रेमियों द्वारा उनके गीतो को गाते हुए उनको नमन किया गया। बता दे सर्वप्रथम अभी-अभी स्नातक प्रथम वर्ष कला (बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। करण यह था की इस नई पीढ़ी को अपने इन पूर्वजों के योगदान की जानकारी हो। गिर्दा और प्रताप भैय्या के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में डा0 भुवन चन्द्र शर्मा, सहायक क्यूरेटर द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी तथा गिर्दा के जनगीतों को गाकर सुनाया गया। तत्पश्चात् परिसर के अन्य तमाम विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्राध्यापकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो0 संजय धिल्डियाल, हिमालय संग्रहालय प्रभारी प्रो0 सावित्री कैड़ा जन्तवाल, प्रो0 संजय टम्टा, डा0 शिवानी रावत, डा0 मनोज बाफिला, डा0 पूरन सिंह अधिकारी, डा0 हरदयाल सिंह जलाल, डा0 विरेन्द्र पाल, डा0 शिवराज सिंह कपकोटी, भुवन पाठक, अनूप कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *