August 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

मीनू कैम्प के छठे दिन कैडेट्स ने 25 किमी की सेलिंग पूरी की

0
1005074670
012 013
111 222 333

नैना पीक पर ट्रेकिंग, बेसिक माउंटेनियरिंग प्रशिक्षण और पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नैनीताल। सरोवर नगरी में 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल के मेनू कैम्प –2026 में शनिवार को कैडेट्स ने नैनी झील में 25 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। इसके साथ ही छह दिनों में सेलिंग की कुल दूरी 156 किलोमीटर हो गई है। नौसैनिक प्रशिक्षण के साथ कैडेट्स ने शनिवार को पर्वतारोहण, ट्रेकिंग और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भी भाग लिया।
यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने बताया कि छठे दिन कैडेट्स को सेलिंग के साथ बेसिक माउंटेनियरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। नैनीताल माउंटेनियरिंग क्लब के सचिव एवं पर्वतारोही अनित साह ने कैडेट्स को पर्वतारोहण की मूलभूत तकनीकों तथा इसमें इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जानकारी दी। अनित साह वर्ष 1992 में एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान में शामिल रहे हैं। उन्होंने उपकरणों के उपयोग, पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों और कठिन परिस्थितियों में सावधानी बरतने के बारे में भी कैडेट्स को प्रशिक्षित किया।
इसके बाद कैडेट्स ने नैना पीक क्षेत्र में ट्रेकिंग की। ट्रेकिंग के दौरान वन विभाग के सहयोग से क्षेत्र में पौधरोपण भी किया गया। कैडेट्स ने पर्वतीय पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देते हुए ट्रेकिंग मार्ग के आसपास पौधे लगाए और प्राकृतिक क्षेत्र को सुरक्षित रखने की शपथ ली।
पौधरोपण एवं ट्रेकिंग कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी नैना श्री ललित मोहन कार्की, वन दरोगा श्री चन्दन सिंह बिष्ट, श्री कुमार सौरभ एवं श्री भुवन चंद्र, वन आरक्षी कु. मनीषा बोहरा एवं श्री कमलेश डंगवाल, श्री जितेन्द्र रावत तथा श्री चन्द्रकान्त जोशी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कैप्टन मृदुल शाह ने कहा कि मेनू कैम्प में नौसैनिक प्रशिक्षण के साथ साहसिक गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेलिंग और माउंटेनियरिंग जैसी गतिविधियाँ कैडेट्स में साहस, शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती हैं, जबकि पौधरोपण उन्हें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराता है।
कैम्प की गतिविधियों में चीफ इंस्ट्रक्टर अरविंद कुमार, पेटी ऑफिसर प्रशांत तोमर, चीफ पेटी ऑफिसर विक्रांत सिंह, अमर प्रधान, सनी कुमार, पेटी ऑफिसर दीपक कुमार तथा पेटी ऑफिसर अनूप कुमार सहित प्रशिक्षकों ने सहयोग किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *