October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सार्वजनिक पुस्तकालय पेशेवरों के लिए आयोजित पाँच दिवसीय

0
1005071818
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम फॉर पब्लिक लाइब्रेरी प्रोफेशनल्स” का विधिवत हुआ शुभारंभ

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा सार्वजनिक पुस्तकालय पेशेवरों के लिए आयोजित पाँच दिवसीय “कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम फॉर पब्लिक लाइब्रेरी प्रोफेशनल्स” का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 22 से 26 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन कोलकाता के राष्ट्रीय मिशन ऑन लाइब्रेरीज (नेशनल मिशन ऑन लाइब्रेरिएस ) द्वारा प्रायोजित है। कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊँ विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर हर्मिटेज, में किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विधिवत दीप प्रज्वलित कर पारम्परिक तरीके से सभी आगून्तकों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया, जिसके बाद सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल मिशन ऑन लाइब्रेरीज के प्रोजेक्टर मैनेजर दिपेन्द्र चटर्जी तथा विशिष्ट अतिथि निदेशक डी एस बी परिसर प्रो० नीता बोरा रहीं। सर्वप्रथम प्रो0 युगल जोशी जी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागीयोँ का स्वागत किया एवं यह संदेश स्पष्ट किया कि भविष्य का पुस्तकालय केवल पुस्तकों का भंडार नहीं, बल्कि ज्ञान, तकनीक, शोध, नवाचार और समुदाय को जोड़ने वाला आधुनिक केंद्र होगा।
प्रो० नीता बोरा ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी शुभकामनायें दी तथा मुख्य अतिथि ने नेशनल मिशन ऑन लाइब्रेरीज और उसके उदेश्यओं को विस्तार पूर्वक बताया।
दूसरे सत्र में मयंक पंत द्वारा सोशल मीडिया और उसकी पहुँच के बारे में बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति दी। अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से आये प्रो0 एम. मासूम रज़ा ने लोक पुस्तकालयों में नयी उभारती तकनीकी और ए आई का कैसे पाठकों को ज्यादा सुविधा देने में इस्तेमाल करें इसके बारे में बताया।

कार्यक्रम का मूल उद्देश्य *“पुस्तकालयों को सशक्त बनाना, समुदायों को समृद्ध बनाना और भविष्य को सक्षम बनाना”

कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी प्रो० यूगल जोशी एवं डॉ० सी. सी. तिवारी, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा निभाई जा रही है। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में पुस्तकालय प्रबंधन, ICT, KOHA एवं मेटाडाटा, डिजिटल लाइब्रेरी, संस्थागत रिपॉजिटरी, ओपन एक्सेस, AI, सूचना साक्षरता, समुदाय आउटरीच तथा पुस्तकालय मार्केटिंग सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जाएंगे।

पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण के साथ-साथ पुस्तकालय कर्मियों का क्षमता निर्माण भी अत्यंत आवश्यक है। इसी दिशा में राष्ट्रीय मिशन ऑन लाइब्रेरीज के सहयोग से कुमाऊँ विश्वविद्यालय में आयोजित यह पाँच दिवसीय कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० पुष्पा अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे निदेशक डीएसबी प्रो० नीता शर्मा , सहायक कुलसचिव विश्वकर्मा, प्रो० नीलू लोधियाल, प्रो० ललित तिवारी, डॉ० अशोक, डॉ० अशोक उप्रेती, दीप चंद्र तिवारी, अरुण वर्मा, पूजा, दीपा राणा, हेम धौलाखंडी तथा पुस्तकालय विज्ञान के समस्त अध्यापक, कर्मचारी, शोधार्थी, छात्र, आईटीईपी के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र एवं समस्त प्रतिभागी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *