October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एमयूवाई चौपाल कार्यक्रम  का भव्य शुभारंभ  मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया

0
1005067261
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । मुखयमंत्री उद्यमशाला योजना (एमयूवाई) के व्यापक प्रचार प्रसार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा इच्छुक उद्यमियों को प्रशिक्षण, क्षमता वर्धन तथा वित्तीय सहायता एवं मार्केट लिंकेज की जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को नैनीताल जिले के विकास भवन भीमताल में एमयूवाई चौपाल कार्यक्रम  का भव्य शुभारंभ  मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बलॉक प्रमुख डा. हरीश सिंह बिष्ट समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी एवं मुखय विकास अधिकारी  अरविंद पांडे उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुखय विकास अधिकारी के निर्देशन में ग्रामीण उद्यमिता को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय स्तर पर उद्यमियों को अधिक से अधिक अवसर मुहैया कराने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान राज्य स्तरीय मुखय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने सीएम का प्रेरणादायी संबोधन सुना। सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए लखपति दीदी से  करोड़पति दीदी बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।एमयूवाई चौपाल में क्षेत्र के लगभग ८० से १०० स्थानीय उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *