October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नगर पालिका मनोरंजन क्लब के तत्वाधान में

0
05f73fa4-c6bc-4ffb-a61d-e9a36fa2c7c3-1_all_282722
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

द्वितीय कुमाऊं कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच श्रमजीवी ने जीता

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को प्रतिष्ठित डीएसए ग्राउंड में पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल व सभासदो द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन मैच का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला श्रमजीवी संघ व गलगोटी के मध्य खेला गया जिसमें श्रमजीवी ने 2-1 से मैच जीत लिया।मैच में निर्णायक की भूमिका देवेन्द्र बोरा व सुमित रौतेला व रविंद्र ने निभाई ।
आयोजक सचिव विलाल अली ने बताया कि
प्रतियोगिता में 32 टीमें प्रतिभाग कर रही है। और
बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजेता टीम को 50 हजार व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर प्रतियोगिता अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट,भुवन बिष्ट,सचिव विलाल अली,मोहन सिंह चिलवाल, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, रवि प्रकाश जोशी,ललित मोहन पांडे,,हंसा बहुगुणा,रोहित भाटिया, तकनीकी टीम में टोनी सहित अन्य फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *