October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा नेता भुवन पहुंचे संतोष शाह की माता के पीपल पानी में

0
1005050220
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर किया प्रसाद ग्रहण

दिग्विजय सिंह कनवाल के भाभी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर की शोक संवेदना व्यक्त

नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने मल्लीताल नैनीताल में भाजपा नेता संतोष शाह के माता जी के पीपल पानी में जाकर उनके छायाचित्र में पुष्प अर्पित किए एवं प्रसाद गृहण किया। उसके पश्चात उन्होंने मल्लीताल बाजार गांधी आश्रम में कर्मचारियों से मुलाकात की फिर वह ग्राम सभा खुरपाताल चारखेत दिग्विजय सिंह कनवाल के भाभी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। फिर वहां से सीधे भीमताल ब्लाक के जलाल गांव में पहुंच कर कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रधानो से साथ बैठक की एवं आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की है। इस मौके पर खुशाल सिंह बिष्ट ग्राम प्रधान, रमेश बिष्ट,हेम बहुखंडी ग्राम प्रधान खमारी,प्रेम सिंह बिष्ट कार्यकर्ता,नंदन सिंह बिष्ट,किशन सिंह ,गौरव ,दीवान राम ,केशव पंत जी बूथ अध्यक्ष थापला,पान सिंह बिष्ट, मुकेश जीना ,हेम सिंह,राहुल बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, ललित मोहन जोशी ,रोशन बिष्ट,सुनील जोशी दलीप सिंह भाकुनी, कमलेश बिष्ट से मुलाकात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *