October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सीआरएसटी इंटर कॉलेज के मशरूम यूनिट का भ्रमण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया

0
1005048833
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सीआरएसटी इंटर कॉलेज में मशरूम यूनिट का शैक्षिक भ्रमण रामगढ़, भीमताल, हल्द्वानी विकास- खंड की 30 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया। इस दौरान
प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा प्रशिक्षण में आई समूह की सभी महिलाओं का स्वागत किया एवं मशरूम उत्पादन का प्रारंभिक ज्ञान प्रदान किया, उन्होंने उद्यमियां को ऑडियो- वीडियो के माध्यम से मशरूम उत्पादन की विस्त्रत जानकारी प्रदान की।
उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने पर भी विस्त्रत चर्चा हुयी।
वरिष्ठ शिक्षक डॉ एस. एस बिष्ट द्वारा विद्यालय मे उत्पन्न होने वाले मशरूम की विभिन्न प्रजातियों पर प्रकाश डाला ।
यह पहल जिलाधिकारी नैनीतालi के निर्देश पर प्रारंभ की गयी है,
उन्होंने सी आर एस टी विद्यालय के मशरूम उत्पादन यूनिट की सराहना की तथा समूह को इस यूनिट के भ्रमण की सलाह दी। प्रतिभागियों को प्रशिक्षित तथा यथायोग्य जानकारी एवं मशरूम यूनिट को मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। पद्मश्री अनूप साह द्वारा की गयी पहल मशरूम उत्पादन को एक नयी दिशा देने लगी है। मशरूम यूनिट मे छात्र उत्पादन की बारीकिया सीख रहे हैं।
आने वाले समय मे विद्यालय की मशरूम यूनिट को और भी आधुनिक तथा विस्तृत बनाया जायेगा ताकि समाज का हर वर्ग लाभांवित हो सके, इस मौके पर एरिया कॉर्डिनेटर विक्रम सिंह. लता सुयाल, विनीता आर्या, सविता रावत, गीता रावत, चंद्रा देवी ,गंगा देवी, गणेश दत्त लोहनी , रितेश साह, मनीष साह
आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *