October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नशीली दवाओं का दुरुपयोग,मानसिक स्वास्थ्यऔर सडक़ सुरक्षा विषयों पर हुआ व्याख्यान

0
1005042097
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छात्र-छात्राओं को किया उत्तरदायित्व की भावना का बोध करने के लिए प्रेरित

नैनीताल। जिले के शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में बुधवार को एंटी ड्रग सेल, देवभूमि उद्यमिता योजना एवं कैरियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में नशीली दवाओं का दुरुपयोग,मानसिक स्वास्थ्य
और सडक़ सुरक्षा विषयों पर व्याखयान का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनील कुमार मौर्य द्वारा की गई। कार्यक्रम में एंटी ड्रग सेल की नोडल डॉ इप्सिता सिंह ने नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के एंटी ड्रग सेल के बारे में बताया तथा मानस १९३३ हेल्पलाइन से भी अवगत कराया तत्पश्चात डॉ जयती दीक्षित ने प्रोजेकटर के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य एवं इसके विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। श्री संतोष कुमार भारती ने मानसिक स्वास्थ्य में योग एवं ध्यान की महती भूमिका पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य ने छात्र-छात्राओं को उत्तरदायित्व की भावना का बोध करने के लिए प्रेरित किया । इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नशे की लत हमारे समाज के लिए घातक है और नशा हमारी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 निर्मला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *