October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सेवानिवृत पेंशनर्स के सदस्यों ने हनुमानगढ़ी के समीप चील चक्कर मोड किया पौधारोपण

0
1005042096
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

लगाएं 120 पौधे

नैनीताल। सरोवर नगरी में पर्यावरण संरक्षण और हरित नैनीताल के संकल्प को साकार करने के अपने विशेष मकसद से सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोशिएशन नैनीताल द्वारा पवित्र धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी क्षेत्र के चील चक्कर मोड पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पेंशनरों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात चील चक्कर मोड और उसके आसपास के क्षेत्र में बांज, बुरांश, देवदार और फूलदार पौधों सहित कुल १२० से अधिक पौधे रोपित किए गए।इस अवसर पर समिति के अध्यक्षा मंजू बिष्ट ने कहा कि पेंशनर होने के बाद भी समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिममेदारी समाप्त नहीं होती। नैनीताल की सुंदरता को बनाए रखने और आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए यह हमारा छोटा सा प्रयास है। चील चक्कर मोड नैनीताल नगर को देश दुनिया से जोडऩे वाला प्रमुख मार्ग है यहां हरियाली बढऩे से क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।पर्यावरणविद् यशपाल सिंह रावत द्वारा पौधरोपण के महत्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में नैनीताल वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की सहित समिति के त्रिलोक सिंह रौतेला, घनश्याम सिंह बिष्ट, ललित मोहन पांडे, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, धन्ना, दीपा बिष्ट, बिशना साह, सीमा शाह, नीता व्यास, चंद्रशेखर जोशी, मोहन पंत, प्रगति साह, मिथिलेश पांडे, दीपक शाह, लक्ष्मण सिंह नेगी, हर सिंह भैसौडा, के .एस. कार्की, नरेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संखया में राजकीय पेंशनर उपस्थित रहे। सभी पेंशनरों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की समय-समय पर देखभाल भी करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना की और पेंशनरों के इस सामाजिक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। एसोसिएशन ने वन विभाग से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की उचित व्यवस्था हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *