August 19, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई – आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत

0
1005037844
012 013
111 222 333

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन के दोपहिया वाहन संचालन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान संज्ञान में आया है कि मण्डल अन्तर्गत कुछ दोपहिया वाहन बिना रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटित हुए सड़कों पर चलाए जा रहे हैं। नियमानुसार बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी वाहन का सड़क पर संचालन प्रतिबंधित है।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई वाहन डीलर वाहन क्रय करने वाले व्यक्ति/स्वामी को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन विक्रय कर संचालन हेतु देता है, तो ऐसे डीलर पर नियमानुसार लाइफ टाइम टैक्स के 15 गुना जुर्माना आरोपित किया जाएगा।

उन्होंने सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी/अल्मोड़ा को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में ऐसे सभी वाहनों को चिन्हित कर सम्बन्धित वाहन डीलरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। इस संबंध में की गई कार्यवाही की आख्या 07 दिवस के भीतर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों का कड़ाई से पालन कराना है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *