March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

फार्मेसी प्रयोगशाला का कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने किया लोकार्पण

0
1000518362
012 013
111 222 333

नैनीतालl कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिवान सिंह रावत द्वारा भीमताल स्थित फार्मेसी विभाग में नवनिर्मित प्रयोगशाला का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उनके द्वारा विभाग के एम फॉर्म के विद्यार्थियों को प्रेरणास्पद चर्चा के साथ शोध आविष्कारों तथा एन एम आर विषय पर व्याख्यान दिया और विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचार हेतु प्रोत्साहित किया। विश्वविद्यालय में शोध परिष्करण एवं नवाचारों को बढ़ावा देने हेतु कुलपति द्वारा विद्यार्थियों को नवीन तकनीक की जानकारी देते हुए इस हेतु विश्वविद्यालय के प्रयासों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
जानकारी देते हुए फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अनीता सिंह ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में संचालित बी फार्म पाठ्यक्रम में 30 सीट्स की बढ़ोत्तरी के उपरांत अतिरिक्त प्रयोगशाला की मांग के बाद नई प्रयोगशाला का निर्माण किया गया। कुलपति प्रो दिवान सिंह रावत द्वारा निर्माण कार्यों की उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण के साथ प्रयोगशाला का निर्माण किया गया जिससे विभाग के संचालन में उन्नति होगीl लोकार्पण के इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो एल के सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो वीना पांडे, विभागाध्यक्ष प्रबंध अध्ययन प्रो अमित जोशी, विभागाध्यक्ष जैव प्रौद्योगिकी प्रो तपन नैलवाल, डीन एक्सटर्नल अफेयर्स प्रो अर्चना नेगी साह, डॉ महेंद्र राणा, छात्रावास अधीक्षक डॉ तीरथ कुमार, कुलानुशासक डा रिशेंद्र कुमार, डॉ तनुज जोशी, डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला, अरविंद जंतवाल, नितिशा नेगी, कोमल चंद्रा, प्रिया गुप्ता, चंद्रकांता, मनीषा पाठक, ललिता पलड़िया, कनिका मनराल, मोहम्मद रिजवान, नरेश पंत, सुष्मिता बाला, अमरनाथ गोस्वामी, भगवान ध्यानी, अदिति रौतेला, अनिता खोलिया, भूपेंद्र बिष्ट, नरेंद्र नेगी, पुष्कर ढेला, सुनील पलड़िया, संतोष बुधलाकोटी, अनिल कुमार, लियाकत अली सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *