October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल ने

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल में 101 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित करने की मांग

भीमताल नैनीताल। भाजपा पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अखिलेश सेमवाल ने भीमताल नगर में 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) स्थापित किए जाने की मांग उठाई है।
अखिलेश सेमवाल ने कहा कि भीमताल उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां 101 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित होने से नगर की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी। यह तिरंगा देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के दूरदराज क्षेत्रों में भी स्थानीय निकायों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा तिरंगा स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भीमताल जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन नगर में भी भव्य एवं आकर्षक 101 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना की जानी चाहिए।
अखिलेश सेमवाल ने भीमताल नगर पालिका एवं प्रदेश सरकार से मांग की कि नगर में उपयुक्त स्थान का चयन कर 101 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित करने की दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि भीमताल आने वाले पर्यटकों के लिए यह तिरंगा एक आकर्षण का केंद्र बनने के साथ-साथ नगर की राष्ट्रीय पहचान को भी मजबूत करेगा। साथ ही, स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
अखिलेश सेमवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि नगर पालिका एवं प्रदेश सरकार इस जनभावना से जुड़ी मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द ही आवश्यक निर्णय लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *