October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

धरने पर बैठे पुनीत से वार्ता के लिए पहुंचे अधीक्षण अभियंता संजय पंत और विधायक सरिता

0
1005014490
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

फिलहाल नहीं बनी कोई सहमति धरना जारी

नैनीताल। सरोवर नगरी में लोअर माल रोड कार्य संतोषजनक न होने पर मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन लेट कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं आज सोमवार धरने का तीसरा दिन है और प्रातः लगभग 10:00 बजे अधीक्षण अभियंता संजय पंत अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना और प्रशासन की तरफ से तहसीलदार धरना समाप्त करने को लेकर वार्ता के लिए पहुंचे थे लगभग आधे घंटे चली वार्ता के पश्चात फिलहाल कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया और पुनीत टंडन ने उनको आश्वासन करते हुए कहा कि आप जो भी समझौता होगा वह लिखित में होगा और वह जल्दी ही इस बारे में आपको उपलब्ध कराएंगे बताते हैं। रात्रि करीब 8:00 बजे विधायक सरिता आर्य लेट कर धरना प्रदर्शन कर रहे स्थल पर पहुंचकर वार्ता की लेकिन पुनीत अपने मुद्दों को लेकर पड़े रहे इस दौरान उनकी भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की से भी थोड़ी नोक झोंक भी हुई बता दें फिलहाल पुनीत टंडन का धरना प्रदर्शन जारी है फिलहाल अभी कोई समझौता नहीं हुआ है। पुनीत का कहना है नैनीताल मेरा परिवार है और मैं जब तक संतुष्ट नहीं होगा धरना जारी रहेगा उनके कल से अन्न त्यागने के फैसले को स्थगित कर दिया है। आज धरने का तीसरा दिन चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *