October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र

0
1005014046
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तथा एच एफ आर आई शिमला के पूर्व निदेशक डॉ एस एस सामंत को

साइंटिस्ट फेलोशिप प्रदान की गई

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र तथा एच एफ आर आई शिमला के पूर्व निदेशक डॉ एस एस सामंत को राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत प्रयागराज को नासी सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप प्रदान की गई है । डॉ सामंत ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कार्य भार ग्रहण किया है । डॉ सम्मान फैलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज,फैलो ऑफ रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी ,फैलो ऑफ लिनेन सोसाइटी ,फैलो ऑफ एथ्नोबोटेनिस्ट है तथा यूकॉस्ट में साइंटिस्ट इमिरेट्स रह चुके है । डॉ सामंत को 13 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके है ,38 विद्यार्थी उनके निर्देशन में पी एच डी कर चुके है ।14 डी फिल तथा एम एस सी प्रोजेक्ट करा चुके है । डॉ सामंत 40 प्रोजेक्ट पूर्ण , 392 साइंटिफिक पेपर प्रकाशित कर चुके है ।डॉ सामंत ने यूनाइटेड किंगडम ,चीन ,नेपाल तथा स्विट्जरलैंड की अकादमिक यात्रा की है । डॉ सामंत हिमालयी क्षेत्र के जैव विविधता संरक्षण ,प्रबंधन ,इकोलॉजी ,इकोसिस्टम सर्विसेज तथा औषधीय पौधों पर शोध कर चुके है ।उनकी सफलता पर कूटा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।कूटा की तरफ से प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ शिवांगी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी , डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल की डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ जी सी जोशी ,डॉ ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ रितेश साह ने बधाई एवं शुभ कामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *