October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगररी में मीनू कैम्प–2026 का शुभारंभ,

0
1005013769
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने किया सेलिंग एक्सपीडिशन का फ्लैग-ऑफ

वर्षा के बीच भी कैडेट्स का उत्साह और मनोबल रहा ऊँचा

पहले दिन सेलिंग एक्सपीडिशन में 32 किमी की दूरी तय

नैनीताल। सरोवर नगरी में 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल द्वारा आयोजित मोस्ट एंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट (मीनू ) कैम्प–2026 का सोमवार को डीएसबी परिसर स्थित एनसीसी बोट पूल के निकट शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत द्वारा कैम्प का उद्घाटन किया और नैनी झील में आयोजित सेलिंग एक्सपीडिशन को फ्लैग-ऑफ किया।
कैम्प के उद्घाटन अवसर पर 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने कुलपति का स्वागत किया तथा कैम्प की रूपरेखा, उद्देश्यों और विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। कैम्प में 35 एसडी एवं 25 एसडब्ल्यू सहित कुल 60 एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
कैडेट्स को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि एनसीसी केवल परेड, वर्दी अथवा सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, साहस, आत्मविश्वास, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर युवाओं को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए तैयार करते हैं।
उन्होंने कहा कि सेलिंग एक्सपीडिशन इस कैम्प की प्रमुख गतिविधियों में से है और इसके माध्यम से कैडेट्स को वास्तविक परिस्थितियों में टीमवर्क, समन्वय, नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नौकायन में प्रत्येक सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और यही भावना जीवन में भी सफल टीमवर्क की आधारशिला बनती है।
फ्लैग-ऑफ के बाद कैडेट्स ने नैनी झील में सेलिंग एक्सपीडिशन के दौरान लगभग 32 किलोमीटर की दूरी तय की। बारिश के बीच भी कैडेट्स ने पूरे उत्साह, अनुशासन और साहस के साथ अभियान में भाग लिया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद कैडेट्स का मनोबल ऊँचा रहा और उन्होंने निर्धारित गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह अभियान कैडेट्स की शारीरिक क्षमता, नौकायन कौशल, टीमवर्क और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता का प्रत्यक्ष प्रदर्शन रहा।
कुलपति ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय एवं विशेष रूप से डीएसबी परिसर के एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कैडेट्स ने रिपब्लिक डे कैम्प, विभिन्न नेवी कैम्प अटैचमेंट्स, इंडियन नेवल एकेडमी से संबंधित प्रशिक्षण, साइबर डिफेंस कैम्प तथा आपदा मित्र एवं आपदा प्रबंधन जैसी गतिविधियों में सहभागिता कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने कैडेट्स द्वारा किए जा रहे नैनी झील की स्वच्छता, प्लास्टिक-मुक्त झील अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, रैलियों एवं नुक्कड़ नाटकों जैसी सामाजिक गतिविधियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नैनीताल जैसे संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। एनसीसी कैडेट्स द्वारा समाज के बीच जाकर जागरूकता फैलाना उनके प्रशिक्षण को वास्तविक सामाजिक सेवा से जोड़ता है।
कुलपति ने कहा कि आज के समय में आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे अपने प्रशिक्षण और कौशल का उपयोग भविष्य में समाज और राष्ट्र की सेवा में करें।
उन्होंने बारिश के बावजूद कैडेट्स के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम परिस्थितियाँ भी प्रशिक्षण का हिस्सा हैं और कठिन परिस्थितियों में मनोबल बनाए रखना ही वास्तविक साहस की पहचान है।
उद्घाटन के बाद कुलपति ने कैम्प में कैडेट्स द्वारा तैयार किए गए शिप मॉडल्स का अवलोकन किया। उन्होंने कैडेट्स से विभिन्न मॉडलों के निर्माण, उनकी संरचना और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली तथा उनकी रचनात्मकता एवं तकनीकी समझ की सराहना की। इसके बाद उन्होंने सीमैनशिप गतिविधियों का भी निरीक्षण किया और कैडेट्स द्वारा प्रदर्शित व्यावहारिक कौशल, अनुशासन एवं टीमवर्क की प्रशंसा की।
कैम्प के दौरान सेलिंग एवं सीमैनशिप के अतिरिक्त फायरिंग, स्विमिंग, जल सुरक्षा एवं जीवन रक्षक प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, ऑब्स्टेकल एवं एडवेंचर गतिविधियों तथा शिप मॉडलिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही नैनी झील संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्लास्टिक-मुक्त झील अभियान, रैलियों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता की गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट प्रो. रीतेश साह, एडमिन ऑफिसर भगवत बिष्ट, चीफ इंस्ट्रक्टर अरविंद, पीआई स्टाफ, प्रशिक्षकगण एवं कैडेट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *