पुनीत के इरादे मजबूत मिल रहा है संगठनो और लोगों का समर्थन
मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन का
दूसरे दिन रविवार को अनिश्चितकालीन लेट कर धरना जारी





नैनीताल। सरोवर नगरी में लोअर माल रोड ट्रीटमेंट कार्य में देरी के विरोध में मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन अनिश्चितकालीन लेट कर धरने पर बैठे हुए हैं आज दूसरे दिन रविवार को भी वह अपने टेंट में लेट कर विरोध करते रहे इस दौरान रंगकर्मियों शहर के युवाओं और लोअर माल रोड के निर्माण कार्य को लेकर आंदोलनरत व्यापारी नेता पुनित टंडन को कांग्रेस प्रतिनिधियों ने भी दिया समर्थन।सभी लोंगो ने शासन-प्रशासन से शीघ्र व्यापारी नेता से वार्ता करने का आग्रह किया। बता दें समर्थन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा.भावना भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार, जिला महासचिव प्रेम शर्मा, जिला सचिव कैलाश अधिकारी, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस बंटू आर्या आदि उपस्थित रहे। और सभासदो मैं जितेंद्र पांडे जीनू अंकित चंद्रा, राकेश पवार रमेश प्रसाद, ने समर्थन देते हुए वहां पहुंचकर उनकी हौसला अफजाई की है। बता दें धरना प्रदर्शन पर सरकार के प्रतिनिधि की तरफ से दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वह सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने पहुंचकर पुनीत को समझने का प्रयास किया और कहा तुम्हारा आंदोलन जायज है और आप शहर हित के लिए आंदोलन कर रहे हैं विभाग का कहना है कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण विलंब हो रहा है और समय लग रहा है लेकिन सितंबर तक कार्य को करने की बात की जा रही है। उनसे वार्ताकार एक मौका और दिया जा सकता है उसे पर पुनीत ने कहा मैं अभी कोई बात कहने की स्थिति में नहीं हूं संगठन के पदाधिकारी के बीच बात रखकर आगे का निर्णय लिया जाएगा पुनीत का कहना है जब तक मेरी आत्मा अंदर से आवाज नहीं दे देगी और मेरी शर्तों के हिसाब से प्रशासन लिखित में नहीं दे देगा मेरा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा और चौथे दिन से मैं अन्न भी त्याग दूंगा उनका कहना है फिलहाल अभी तक प्रशासन या संबंधित विभाग की तरफ से कोई अधिकारी नहीं आया है और ना ही वार्ता की गई है जो लेटर की खबरो के माध्यम से मुझे जानकारी मिली थी वह उपलब्ध कराया गया है व्हाट्सएप पर और उन्होंने क्या कहा सुने वीडियो में




















