भाजपा नेता भुवन ने स्वतंत्रता दिवस बेतालघाट स्थित
राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय मे झंडा रोहण कर छात्र-छात्राओं के साथ मनाया












बेतालघाट नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला कार्यकारिणी सदस्य भुवन आर्य ने 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय बेतालघाट नैनीताल विधानसभा में पहुंच कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बता दे वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ भुवन चंद्र आर्य मौजूद रहे और इस दौरान डॉ आर्य ने ध्वजारोहण किया और द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, डॉ आर्य ने छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। डॉ आर्य ने स्वतंत्रता सेनानियों नेताजी सुभाष चन्द्र बोस , चन्द्र शेखर आजाद, महात्मा गांधी जी के योगदान के बारे में बताया। बता दे विद्यालय परिवार ने प्रतीक देकर सम्मानित किया इसके पश्चात बेतालघाट ब्लाक के रैखोली ग्राम प्रधान आंनद सिह बोहरा से मुलाकात की एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाइयां दी। फिर वह नैनीताल पहुंचे और वहां पर उन्होंने संतोष शाह वरिष्ठ भाजपा नेता के माताजी के आकस्मिक निधन पर उनके आवास में जाकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है ।




















