कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान का प्रथम बार आगमन पर


कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ प्रतीक चिन्ह देकर किया स्वागत
नैनीतालl सरोवर नगरी में प्रदेश प्रभारी युवक कांग्रेस उत्तराखंड शिवी चौहान के प्रथम बार नैनीताल नगर आगमन पर नगर कमेटी के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शॉल उढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी, पूर्व प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस धीरज बिष्ट,नगर महामंत्री कांग्रेस कमेटी कैलाश अधिकारी,नगर सचिव कांग्रेस कमेटी बन्टू आर्या,जिलाध्यक्ष यूथ सेवादल कमल जोशी,जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ललित सिंह बोरा, जिलाध्यक्ष एन.एस.यू.आई. शार्दुल नेगी, नगर अध्यक्ष एन.एस.यू.आई. आयुष आर्या,विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस अमन महिन्द्रा,महेश जोशी,विमल कुमार,अभिषेक कुमार, अनमोल थापा, प्रियांशु बिष्ट,आदि लोग उपस्थिति रहेl