September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

78 वीं एच.एन.पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के

0
1004897839
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

सेमीफाइनल में लेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पहुंचा

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में आयोजित सी.आर.एस.टी.ओल्ड बॉयज एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित 78 वीं एच.एन.पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत शनिवार को प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला पी.पी.जे. सरस्वती विहार नैनीताल एवं लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को खूब रोमांचित किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए लगातार आक्रमण किए और मैदान पर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
मध्यांतर तक लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल की टीम एक गोल से आगे रही।
मध्यांतर के पश्चात पी.पी.जे. सरस्वती विहार नैनीताल की टीम ने भी एक गोल करा।
जिससे मुकाबला बराबरी पर रहा। जिसमें लेक्स इंटरनेशनल भीमताल की ओर से सार्थक पांडे ने और पी.पी.जे.सरस्वती विहार नैनीताल की ओर से अविक ने गोल किया। उसके बाद पेनल्टी शूट आऊट से मुकाबले का निर्णय निकला गया,जिसमें लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल ने 4-2 से विजय दर्ज करी और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पेनाल्टी शूट आउट में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल की ओर से प्रिंस थापा, अरहम, दक्ष और रिदम गुरुंग ने गोल किए, जबकि पी.पी.जे. सरस्वती विहार नैनीताल की ओर से अविक और उत्कर्ष ने पेनाल्टी शूट आउट में गोल किए।
आज के मुकाबले में रेफरी की भूमिका प्रेम बिष्ट, शिखर साह एवं नकुल सिंह बिष्ट ने निभाई।
मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ ही दर्शकों में भी मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के अंतर्गत कल दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें लोंग व्यू पब्लिक स्कूल नैनीताल का मुकाबला बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के मध्य खेला जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *