September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सांसद अनिल बलूनी से युवा कार्यकर्ता गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात

0
1004894124
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली नैनीताल। नैनीताल ग्रामीण मंडल ओबीसी मोर्चा के महामंत्री एवं सक्रिय युवा कार्यकर्ता गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित सांसद अनिल बलूनी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान गौरव गोस्वामी ने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर माननीय सांसद जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर वार्ता की। क्षेत्र के विकास कार्यों तथा युवाओं की भूमिका को लेकर बातचीत हुई।
सांसद अनिल बलूनी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के माध्यम से आमजन से निरंतर जुड़ने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
गौरव गोस्वामी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादायी होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए युवा कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय भूमिका निभानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *