September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शिक्षक संघ  कूटा ने नव नियुक्त कुलसचिव प्रो रजनीश पांडे का किया स्वागत

0
1004890377
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

वनस्पति विज्ञान के मिशन ग्रीन के तहत पदम ,बांज ,बुरांश के लगाए पौधे  

नैनीताल सरोवर नगरी के कुमाऊं विश्वविद्यालय डी एस बी परिसर में शिक्षक संघ  कूटा ने नव नियुक्त कुलसचिव प्रो रजनीश पांडे का स्वागत किया तथा डॉ पांडे को शॉल उड़ाकर तथा देवदार का पौधा भेट कर सम्मानित किया ।  प्रॉफ पांडे वनस्पति विज्ञान के मिशन ग्रीन में पदम ,बांज ,बुरांश के पौधे लगाए । इस अवसर पर प्रॉफ पांडे ने कहा कि पौधे लगाना  जीवन की सकारात्मकता के साथ  खुशियां देने का कार्य करता है । विभागाध्यक्ष वनस्पति  एवं कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि पौधे जीवन की ऊर्जा है तथा हरित पृथ्वी मानवीय परंपरा है । प्रॉफ रजनीश पांडे  डीन आर्ट्स के साथ विभागाध्यक्ष इकोनॉमिक्स है तथा पूर्व में  परीक्षा नियंत्रक भी रह चुके है । इस  अवसर पर प्रॉफ रजनीश पांडे को शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम में डीन साइंस प्रोफ़ संजय पंत  ,पूर्व विभागाध्यक्ष  ज्योग्राफी प्रोफेसर आर सी जोशी , विभागाध्यक्ष इतिहास प्रॉफ  संजय घिल्डियाल , प्रॉफ सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू  लोध याल  प्रॉफ आशीष तिवारी , विभागाध्यक्ष समाज शास्त्र  प्रॉफ ज्योति जोशी ,प्रॉफ। दीपक पालीवाल , डॉ जितेंद्र लोहनी , मधुसूदन ,डॉ दलीप , डॉ पंकज भट्ट , विशाल सिंह  लीला ,मोहित ,भावना ,  कविता , आदि ने पौधा रोपण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *